वाराणसी। हिंदू युवा वाहिनी के पंडित चंद्रशेखर आजाद मंडल एवं त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में लाहुराबीर स्थित आजाद जी पार्क में प्याऊ का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लहुराबीर व्यवसाय एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष रजनीश कनौजिया, अग्रहरि समाज सलाहकार पिंकू अग्रहरि एवं महानगर अध्यक्ष अजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम की अगुवाई मंडल प्रभारी दिनेश अग्रहरि एवं मंडल अध्यक्ष गौतम गुप्ता द्वारा की गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में महानगर मंत्री मनीष वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष रूद्र पांडेय, मंडल संयोजक राहुल वर्मा, महामंत्री प्रचार-प्रसार दिनेश शर्मा, आशीष जायसवाल, मंडल मंत्री मनोज साहू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य का कार्य है।

