बांदा जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्कॉर्पियो में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि मृतक परिवार आजमगढ़ से लौट रहा था। हादसे में कारोबारी समेत परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है।

