वाराणसी में सड़क चौड़ीकरण के बीच सुरक्षा कड़ी, अपर पुलिस आयुक्त ने किया पैदल निरीक्षण

वाराणसी के दालमंडी इलाके में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के बीच कानून-व्यवस्था और यातायात को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने क्षेत्र का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।थाना चौक क्षेत्र का दालमंडी इलाका घनी आबादी, व्यावसायिक गतिविधियों और धार्मिक-सांस्कृतिक संवेदनशीलता के कारण हमेशा से ही बेहद संवेदनशील माना जाता रहा है। वर्तमान में सड़क चौड़ीकरण के चलते मार्ग परिवर्तन, अस्थायी अवरोध और जन-आवागमन में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त ने पूरे क्षेत्र का पैदल भ्रमण करते हुए निर्माणाधीन स्थलों, प्रभावित गलियों, प्रमुख बाजारों, चौराहों, मंदिर-मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, पार्किंग स्थलों और यातायात डायवर्जन प्वाइंट्स का बारीकी से जायजा लिया।इस दौरान कई अहम बिंदुओं पर विशेष फोकस किया गया, जिनमें निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पालन, मजबूत बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत, रात में प्रकाश व्यवस्था, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित अस्थायी रास्ते, बाजारों में भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन वाहनों की निर्बाध आवाजाही, संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नियंत्रण शामिल रहे।

निरीक्षण के समय गौरव वंशवाल (पुलिस उपायुक्त, काशी जोन) और अतुल अंजान त्रिपाठी (सहायक पुलिस आयुक्त, दशाश्वमेध) सहित संबंधित थाना व चौकी प्रभारी और अन्य पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।निरीक्षण के बाद अपर पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चौड़ीकरण कार्य के दौरान आम जनता की सुरक्षा, सुचारु यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही न हो।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post