NEET UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक की घटना और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कथित लापरवाही के विरोध में शुक्रवार को श्री हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए NTA के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया।प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही गड़बड़ियों से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छात्रों में NTA के अधिकारियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली।
आक्रोशित छात्रों ने विरोध स्वरूप NTA का पुतला दहन किया और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता व निष्पक्षता की मांग उठाई। छात्रों का कहना था कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से रोहित यादव, विशाल सिंह, विवेक कुमार, रवि गुप्ता, अभय यादव, अभिषेक यादव, अतुल सेठ, शिवम तिवारी, सुनील यादव, मोहित सेठ, करण कुमार और आशीष यादव सहित कई छात्र मौजूद रहे।


