शपथ समारोह से दूर रहे शशि थरूर, खुद बताई गैरमौजूदगी की वजह

केरल में नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर  की अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में चर्चा को जन्म दिया। हालांकि थरूर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के चलते इस आयोजन में शामिल नहीं हो पाएंगे।सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में  राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान वीडी सतीशन ने 20 मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली।

थरूर इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां वे बॉस्टन स्थित फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमैसी में एक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने अपने ग्रेजुएशन के 50वें रीयूनियन कार्यक्रम में भी भाग लिया।उन्होंने 15 मई को ही सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए शपथ समारोह में शामिल न हो पाने पर खेद जताया था। साथ ही, सतीशन को बधाई देते हुए उन्हें इस पद के लिए योग्य बताया और केरल के भविष्य को लेकर सकारात्मक उम्मीद जताई।

थरूर की गैरमौजूदगी को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद की अटकलें भी सामने आईं, लेकिन उनके स्पष्टीकरण के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग गया। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के दौरान थरूर ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए राज्य के कई जिलों में पार्टी के लिए प्रचार किया था।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post