केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor शामिल नहीं होंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।थरूर ने बताया कि वह अमेरिका के बोस्टन दौरे पर रहेंगे, जहां उन्हें अपने पुराने शिक्षण संस्थान Fletcher School of Law & Diplomacy के दीक्षांत समारोह में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होना है। इसके अलावा वह अपनी बैच की 50वीं वर्षगांठ से जुड़े कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की वजह से वह शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद नहीं रह पाएंगे। हालांकि, थरूर ने V. D. Satheesan को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।गौरतलब है कि कांग्रेस नेतृत्व ने हाल ही में वीडी सतीशन के नाम पर सहमति जताई है। उनका शपथ ग्रहण समारोह 18 मई को तिरुवनंतपुरम में आयोजित होने की संभावना है, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

