पिछले 24 घंटों के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही में अचानक तेज़ी देखी गई है। इस दौरान तेल टैंकरों, कंटेनर जहाजों और अन्य वाणिज्यिक पोतों की बड़ी संख्या इस मार्ग से गुजरी।इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नेवी के अनुसार, बीते 24 घंटों में कुल 26 कमर्शियल जहाजों को जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी गई। यह जानकारी संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ जारी तनाव के बीच अपने प्रतिबंधों में आंशिक ढील दी है। इसके तहत जहाजों के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी खोला गया है, जिससे यातायात में तेजी आई है।इससे पहले, एनालिस्ट मारियो नौफल ने रॉयटर्स और मरीन ट्रैफिक के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य जहाजों की बढ़ती आवाजाही के कारण एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जहां कई जहाज ईरान के नियंत्रण वाले ट्रैफिक लेन का उपयोग कर रहे हैं।


