हैदराबाद गेट क्षेत्र में चला पुलिस का विशेष अभियान, कई वाहनों का चालान

शहर को जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चितईपुर थाना पुलिस द्वारा हैदराबाद गेट क्षेत्र में विशेष जांच एवं अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम ने किया। इस दौरान चौकी प्रभारी विवेक शुक्ला, उपनिरीक्षक राकेश सिंह तथा हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई मोटरसाइकिल चालकों का चालान किया गया, जबकि कई लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहीं सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भी पुलिस ने सख्त हिदायत दी। पुलिस ने दुकानदारों को निर्धारित सीमा क्षेत्र के भीतर दुकान लगाने और यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न न करने के निर्देश दिए।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने, सड़क पर दुकान लगाने तथा यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।



Post a Comment

Previous Post Next Post