आर.एस. मेमोरियल एकेडमी में मदर्स डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

भिखारीपुर स्थित आर.एस. मेमोरियल एकेडमी में मदर्स डे के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृत्व के सम्मान के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण का संदेश देना रहा।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य, मधुर गीत एवं प्रेरणादायक नाटकों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं के संघर्ष, उनकी शक्ति और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

विद्यालय के चेयरमैन वी. पी. राय ने अपने संबोधन में कहा कि माँ परिवार और समाज की आधारशिला होती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका अंजली गुप्ता ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच हुआ।



Post a Comment

Previous Post Next Post