प्रसिद्ध कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित होली सिटी निवास के बाहर कथित फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने अभी तक फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की गहन जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि इस घर में कपिल शर्मा की बहन और बहनोई रहते हैं, जिन्होंने गोली जैसी आवाजें सुनने की बात कही है। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
.jpeg)

