वाराणसी में एक युवती अपने प्रेमी से न मिल पाने के कारण मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवती को सुरक्षित नीचे उतारा।जानकारी के अनुसार, युवती ने बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी की है। उसका आरोप था कि प्रेमी के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण वह उससे मिलने नहीं आ पा रहा था, जिससे वह परेशान थी। युवती ने प्रेमी से मिलने की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़कर विरोध जताया।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवती को नीचे उतरने के लिए राजी किया। इसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


