वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के डालमिया छात्रावास में उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्रों को परोसी गई सब्जी में छिपकली मिलने का आरोप लगा। घटना के बाद छात्र आक्रोशित हो गए और छात्रावास परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।छात्रों का कहना है कि मेस में खाने की गुणवत्ता लंबे समय से खराब चल रही है, जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सब्जी में छिपकली मिलने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मेस व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
मामले की सूचना मिलते ही प्राक्टोरियल बोर्ड की टीम और छात्रावास के वार्डन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया और मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।छात्रों ने मांग की है कि मेस संचालन की नियमित जांच हो और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
Tags
Trending


