शहर में बीच सड़क पर एक युवक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को पीटते हुए उसे कार में बैठाकर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। मामले को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।जानकारी के मुताबिक शिवपुर क्षेत्र के चमांव इलाके में जमीन से जुड़े पुराने सट्टे और पैसों के लेनदेन को लेकर किसान रवि सिंह और सट्टाधारकों के बीच विवाद हुआ था। इसी मामले में सहयोगी बताए जा रहे भुआल सिंह का नाम सामने आया। बताया जा रहा है कि मारपीट के एक मामले में पुलिस द्वारा धारा 151 के तहत चालान किए जाने के बाद भुआल सिंह जमानत कराने पहुंचे थे।
आरोप है कि इसी दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने बीच सड़क पर भुआल सिंह के साथ मारपीट की और उन्हें जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंचा।सूचना मिलने पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए भुआल सिंह को अधिवक्ताओं के कब्जे से छुड़ाया। वहीं अधिवक्ताओं की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने की भी चर्चा है। फिलहाल भुआल सिंह को शिवपुर थाना में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
Tags
Trending


