वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित सुद्धिपुर यादव बस्ती में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा टूटकर सीधे कार के ऊपर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Tags
Trending


