बकरीद के मद्देनजर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट, सड़कों पर उतरे आला अधिकारी

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों पर उतरे और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।पैदल गश्त का नेतृत्व डीआईजी शिव हरि मीणा ने किया। 

उनके साथ डीसीपी गौरव बंसवाल, एडीसीपी वैभव बांगर, एसीपी चेतगंज शुभम कुमार सिंह, इंस्पेक्टर चेतगंज वीके शुक्ला तथा इंस्पेक्टर लक्सा राजू कुमार मौजूद रहे।अधिकारियों ने बेनियाबाग से लेकर गोदौलिया तक शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।


 इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद भी किया।वरिष्ठ अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post