वाराणसी किराना व्यापार समिति के चुनाव को लेकर विशेश्वरगंज धर्मशाला में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 247 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पांच चुनाव अधिकारियों की निगरानी में चार मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए परिसर में बाउंसर भी तैनात किए गए थे, जिससे मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया गया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय तक पहुंचने वाले सभी मतदाताओं को मतदान का अवसर दिया गया।चुनाव प्रक्रिया की देखरेख चुनाव अधिकारी संतोष अग्रवाल, हरि लड्डा, सुजीत चौरसिया और महेश प्रसाद ने की। वहीं मतदान समाप्त होने के बाद अब मतगणना आज ही कराए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।


