काशी में योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश,कहा की सनातन को मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए, विश्वनाथ धाम में गूंजा ॐ जाप

योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को काशी विश्वनाथ टेम्पल पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया। मंदिर परिसर में “ॐ” के सामूहिक जाप के बीच सीएम योगी ने कहा कि“सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट्टी में मिल गए, लेकिन सनातन आज भी दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है।”सीएम योगी के दौरे के दौरान मंदिर परिसर भक्तों और समर्थकों से भरा नजर आया। दर्शन-पूजन के बाद जब मुख्यमंत्री बाहर निकले तो वहां मौजूद गुजराती महिलाओं के एक समूह ने “वोट फॉर भाई साहब” के नारे लगाए। माहौल कुछ देर तक राजनीतिक और धार्मिक नारों से गूंजता रहा।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि काशी केवल एक शहर नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति और परंपरा को कमजोर करने की कई बार कोशिश हुई, लेकिन सनातन परंपरा हर चुनौती के बाद और मजबूत होकर सामने आई।

उन्होंने यह भी कहा कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के साथ-साथ भारत की विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है।सीएम योगी के दौरे को देखते हुए मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम सुबह से ही तैनात रही। श्रद्धालुओं की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।Varanasi में मुख्यमंत्री के इस दौरे और बयान को लेकर राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post