बरेका अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में दिखा रोमांच

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर   आयोजित अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का चौथा दिन जोश,और उत्साह से भरा रहा।  दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन  दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता शुरू होने से पहले पूर्व अंतर्राष्ट्रीय रेफरी एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी  आर. के. गाबा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला राजर्षि क्लब और संत अतुलानंद (होलापुर) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में राजर्षि क्लब की टीम ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी और 27-14 से एकतरफा जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। राजर्षि क्लब की खिलाड़ी राजनंदनी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 10 अंक प्राप्त किए।

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला सनबीम वरुणा और बरेका की टीम के बीच खेला गया। यह मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया। सनबीम वरुणा की टीम ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए बरेका को 36-30 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। सनबीम वरुणा की खिलाड़ी सनन्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 16 अंक बनाए।पूरे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की ऊर्जा,और जीत का जज्बा देखने को मिला। दर्शकों ने लगातार तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, जिससे पूरा वातावरण खेलमय और रोमांचक बना रहा।उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में कुल सात टीमें — राजर्षि क्लब, सनबीम सन सिटी, बरेका, सिगरा स्टेडियम, संत अतुलानंद (होलापुर), सनबीम भगवानपुर और सनबीम वरुणा  उत्साह पूर्वक भाग लिया इस अवसर पर बरेका बास्केटबॉल एकेडमी के कोच एल. के. बिस्वाल उपस्थित रहे। वहीं निर्णायक मंडल  विकास यादव,  लक्ष्य वर्मा,  राहुल श्रीवास्तव एवं  आलोक रंजन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Post a Comment

Previous Post Next Post