हिंदू छात्राओं को स्कूल में पहनाया हिजाब, प्रिंसिपल समेत 2 टीचर हुए सस्पेंड, FIR दर्ज, डीएम ने बनाई जांच की टीम

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में स्थित पीएमश्री स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में कुछ हिंदू छात्राएं हिजाब पहने दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों और कई संगठनों ने नाराजगी जताई, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया।मामले को गंभीर मानते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल की प्रिंसिपल और दो शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पूरे मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। 

प्रशासन का कहना है कि स्कूल में किस परिस्थिति में छात्राओं को हिजाब पहनाया गया और इसके पीछे किसका निर्देश था, इसकी जांच की जा रही है।घटना के बाद स्कूल परिसर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई और जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर स्कूल और आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।संभल के डीएम ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की है। जांच टीम स्कूल प्रशासन, शिक्षकों और छात्राओं से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस बीच सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अपुष्ट जानकारी साझा न करने की अपील की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post