वाराणसी में आयोजित 3rd इंटर डिस्ट्रिक्ट ओपन कराटे चैंपियनशिप में नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों के करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल एवं जेकेएस स्पोर्ट्स फिटनेस एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ियों ने कुल 16 पदक अपने नाम किए। इनमें 10 स्वर्ण और 6 रजत पदक शामिल हैं। शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय को प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
स्वर्ण पदक विजेताओं में अभिज्ञा राय, प्रीथा पाण्डेय, शान्वी, त्रिशा राय, आस्था पाण्डेय, अनुज यादव, आयुष यादव, मयंक कुमार, दृष्टी कुमारी एवं आरोही सर्वा शामिल रहे। वहीं आयांशी सिंह, अनन्या पटेल, आराध्या वर्मा, आदित्य कुमार, आराध्या राय एवं अंशिकर ने रजत पदक हासिल किया। सभी खिलाड़ियों ने कुमिते स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया।विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रबंधक राजेश राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय, समन्वयक सत्य प्रिया एवं अशिम घोषाल ने विजेता खिलाड़ियों और कराटे प्रशिक्षक जयपाल कुमार सोनकर को सम्मानित किया।

