काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे एक अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित वकील ने आरोप लगाया कि मंदिर गेट पर सक्रिय दलाल और उसके गुर्गों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की।बताया जा रहा है कि दर्शन के दौरान प्रवेश को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए अधिवक्ता को धक्का-मुक्की और मारपीट का शिकार बनाया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पीड़ित अधिवक्ता ने स्थानीय पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वकीलों में घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Tags
Trending


