वाराणसी: शाम दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने मां और बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, मां अपने बेटे के साथ सब्जी खरीदकर घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा सड़क किनारे डिवाइडर में फंस गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां का इलाज जारी है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार वाहनों की समस्या पर नाराजगी जताई और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


