ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक संपन्न, शिक्षा सुधार और राष्ट्रीय मुद्दों पर पारित हुए चार प्रस्ताव

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक भुवनेश्वर में संपन्न हुई। बैठक में शिक्षा सुधार, महिला सुरक्षा, शहरी माओवाद और वैश्विक परिदृश्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चार प्रस्ताव पारित किए गए। इसकी जानकारी शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित प्रेस वार्ता में अभाविप काशी प्रांत के प्रांत मंत्री शिवम सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि बैठक में देशभर से 400 से अधिक प्रतिनिधि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

परिषद ने शैक्षिक सुधारों के प्रभावी क्रियान्वयन, शहरी माओवाद की चुनौती, महिलाओं के शोषण एवं मतांतरण पर रोक तथा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच राष्ट्रीय सजगता जैसे विषयों पर प्रस्ताव पारित किए।अभाविप ने राष्ट्रीय परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग करते हुए नीट-यूजी, सीयूईटी और अन्य परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की आवश्यकता बताई। 

साथ ही त्रिभाषा नीति के पूर्ण क्रियान्वयन और भारतीय भाषाओं में परीक्षाएं अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाने की मांग भी की गई।अभाविप ने आगामी वर्ष में ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’, ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’, राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के 60 वर्ष तथा संत रविदास के 650वें प्राकट्य उत्सव सहित विभिन्न विषयों पर देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post