नौकरी जॉइनिंग से 4 दिन पहले अग्निवीर की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मातम

यूपी। नौकरी जॉइनिंग से महज चार दिन पहले एक अग्निवीर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

मृतक हाल ही में अग्निवीर के रूप में चयनित हुआ था और चार दिन बाद उसे नौकरी जॉइन करनी थी। उसकी असमय मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शव घर पहुंचने पर मां बेटे की लाश देखकर बेसुध हो गई, जबकि अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है।




Post a Comment

Previous Post Next Post