पानी डायवर्ट करने का आरोप, कमालपुरा में जलभराव से बढ़ी मुश्किलें

वाराणसी। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-100 कमालपुरा में भारी जलभराव की समस्या सामने आई है। क्षेत्र में कई स्थानों पर करीब 4 फीट तक पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय पार्षद ने आरोप लगाया कि क्षेत्र का पानी दूसरे मार्गों से डायवर्ट किए जाने के कारण पतंजलि की कर्मभूमि कहे जाने वाले इस इलाके में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। उनका कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

जलभराव के चलते दुकानों और प्रतिष्ठानों में पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है। नुकसान से बचने के लिए कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने अस्थायी रूप से बाउंड्री और अवरोधक खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन इस बार जलभराव का स्तर अधिक होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।




Post a Comment

Previous Post Next Post