वाराणसी देश का तीसरा सबसे गर्म शहर, गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

वाराणसी में भीषण गर्मी का दौर जारी है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बीच शहर देश के सबसे गर्म शहरों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। दिनभर तेज धूप और उमस से लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा।मौसम विभाग के अनुसार, शहर में लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे गर्मी का असर और अधिक बढ़ गया है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी।

हालांकि राहत की खबर यह है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि 28 जून के बाद वाराणसी में मानसून की दस्तक हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।  मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और गर्म हवाओं से बचाव करने की सलाह दी है।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post