उत्तर प्रदेश: मेरठ में एक कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार कार ने गश्त के दौरान सड़क किनारे खड़े 7 पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में सभी पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने भाई के साथ कार रेस लगा रहा था। इसी दौरान उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों और वाहन की गति सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घायलों की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tags
Trending


