महराजगंज। जिले में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही एक छात्रा ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने लिखा है, “नहीं हो सकता भैया।”परिजनों के अनुसार, छात्रा हाल ही में जारी हुई NEET की आंसर-की देखने के बाद काफी परेशान थी। वह अपने बड़े भाई की तरह डॉक्टर बनने का सपना देख रही थी और परीक्षा परिणाम को लेकर तनाव में थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है और मामले की पड़ताल की जा रही है।परिजनों ने बताया कि छात्रा पढ़ाई में मेहनती थी, लेकिन परीक्षा को लेकर पिछले कुछ दिनों से मानसिक दबाव में दिखाई दे रही थी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।


