गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर अफवाहों से परेशान हैं बेटी टीना, बोलीं- ‘बचपन से झूठी कहानियां सुनती आ रही हूं’

अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चल रही अफवाहों पर उनकी बेटी टीना आहूजा ने प्रतिक्रिया दी है। टीना ने कहा कि बचपन से ही वह अपने परिवार को लेकर तरह-तरह की खबरें और अफवाहें सुनती आ रही हैं, लेकिन इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में ऐसी बातें पहले से ज्यादा तेजी से फैलती हैं।

एक इंटरव्यू में टीना ने कहा कि झूठी और बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई खबरें उन्हें परेशान करती हैं। उनका मानना है कि लोग अक्सर केवल हेडलाइन देखकर अपनी राय बना लेते हैं, जबकि हर परिवार की तरह उनके परिवार में भी निजी उतार-चढ़ाव होते हैं। उन्होंने कहा कि वह कोई संत नहीं हैं, इसलिए ऐसी खबरों का असर उन पर पड़ता है, लेकिन इंडस्ट्री का हिस्सा होने के नाते खुद को मजबूत रखना पड़ता है।

टीना ने यह भी कहा कि उनके परिवार के सदस्य हमेशा एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और मुश्किल समय में साथ खड़े रहते हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में अनबन और अलगाव की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि दोनों ने इन अफवाहों पर खुलकर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, कुछ इंटरव्यू में सुनीता द्वारा दिए गए बयानों के बाद रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई थीं। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post