दिल्ली: बाल्मीकि बस्ती की झुग्गियों में भीषण आग, 24 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू; कोई हताहत नहीं

दिल्ली के मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित तकिया काले खान इलाके की बाल्मीकि बस्ती में झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, रात करीब 11:22 बजे फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआती स्तर पर 7 से 8 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण बाद में कुल 24 दमकल गाड़ियों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया गया।

कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फिलहाल मौके पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे की जांच जारी है।दिल्ली फायर सर्विस के डिविजनल ऑफिसर मुकेश वर्मा ने बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और किसी के घायल या हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। 

उन्होंने कहा कि इलाके में कई झुग्गियां और सामान रखने की अस्थायी संरचनाएं थीं।उन्होंने यह भी बताया कि वहां बड़ी मात्रा में प्लाईवुड और लकड़ी का सामान रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और कई झुग्गियां इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post