हैदराबाद गेट पर विवाद: वीडियो बनाने पर छात्र की पिटाई का आरोप, BHU ने शुरू की जांच

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हैदराबाद गेट पर एक छात्र ने सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। छात्र नीर ने कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। छात्र के अनुसार, वह देर रात अस्पताल जा रहे थे, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आईडी कार्ड दिखाने के लिए रोका। नीर का कहना है कि उन्होंने मोबाइल में पहचान पत्र दिखाने की बात कही, लेकिन इसी दौरान कुछ अन्य छात्रों को बिना जांच के जाने दिया गया। 

इस पर सवाल उठाने और वीडियो बनाने के बाद सुरक्षाकर्मियों से उनका विवाद हो गया। नीर ने आरोप लगाया है कि तीन सुरक्षाकर्मी उन्हें एक कमरे में ले गए, जहां उनके साथ मारपीट की गई। शिकायत में मोबाइल छीनने, गला दबाने और जमीन पर पटकने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति गठित कर दी है। समिति पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और संबंधित छात्र को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है, फिलहाल मामले की जांच जारी है।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post