राम जन्मभूमि मंदिर में बदला ड्रेस कोड, अब बिना जेब की वर्दी पहनेंगे कर्मचारी

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दान की गिनती करने वाले कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसके तहत अब दान और चढ़ावे की गणना करने वाले कर्मचारियों की वर्दी में जेब नहीं होगी।यह निर्णय पारदर्शिता बढ़ाने और दान राशि के प्रबंधन में किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता की संभावना को खत्म करने के उद्देश्य से लिया गया है।

मंदिर प्रशासन द्वारा जारी नई व्यवस्था के अनुसार, वर्दी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि नकदी या कीमती सामान के संभालने के दौरान सुरक्षा और जवाबदेही और मजबूत हो सके। अधिकारियों का मानना है कि जेब न होने से दान की गिनती की प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी।राम मंदिर प्रशासन लगातार मंदिर परिसर में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और दान व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्थाएं लागू कर रहा है। यह कदम भी उसी दिशा में एक अहम सुधार माना जा रहा है।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post