प्रयागराज: प्रयागराज में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में नया मोड़ सामने आया है। आरोपी युवक की कथित गर्लफ्रेंड ने उसके साथ किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है। युवती का कहना है कि आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था और वह उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती से जुड़े विवाद के चलते उसके परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी थी। मृतकों में युवती के ताऊ और दो चाचियां शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।युवती ने बयान में कहा कि आरोपी एकतरफा तौर पर उससे संपर्क करने की कोशिश करता था और उसे परेशान करता था। उसने स्पष्ट किया कि उसके साथ उसका कोई प्रेम संबंध नहीं था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


