निर्जला एकादशी पर खत्री हितकारिणी सभा ने किया शरबत वितरण

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर खत्री हितकारिणी सभा, वाराणसी द्वारा स्वर्गीय किशन लाल मेहरोत्रा (काके बाबू) की पुण्य स्मृति में राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए शरबत वितरण सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की।सभा के अध्यक्ष दीपक बहल ने बताया कि खत्री हितकारिणी सभा वर्षभर विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती है। उन्होंने कहा कि सेवा संगठन की परंपरा, संस्कृति और संस्कार का अभिन्न हिस्सा है। निर्जला एकादशी का पर्व संयम, श्रद्धा, सेवा और परोपकार का संदेश देता है तथा इस दिन प्यासे एवं जरूरतमंद लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्यदायी माना जाता है।

सभा के संरक्षक एवं पूर्व एमएलसी अशोक धवन ने कहा कि यह पर्व मानव सेवा को ही ईश्वर सेवा मानने की प्रेरणा देता है। इसी भावना के तहत संस्था द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रचंड गर्मी में शरबत वितरण का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, सद्भाव और लोककल्याण की भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम में सभा के महामंत्री शम्मी खत्री सहित सुनील मेहरोत्रा, पवन मेहरोत्रा, मुकेश कक्कर, शरद सहगल, हरीश वालिया, मुकेश मेहरा, नवनीत सेठ, विनय कपूर, समू मेहरोत्रा, विशाल कपूर, दिलीप सिंह, सुदेश खन्ना, विजय मेहरोत्रा, कपिल मेहरोत्रा, विनीत मेहरा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post