स्व. विकास यादव 'बाबू' की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया नमन

हिन्दू युवा वाहिनी एवं त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में हेमू कालाणी मंडल के नेतृत्व में महानगर मंत्री स्वर्गीय विकास यादव (बाबू) की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर एवं उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. विकास यादव के सामाजिक योगदान और संगठन के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर मंत्री एवं हेमू कालाणी मंडल प्रभारी मनीष वर्मा, मंडल महामंत्री राहुल यादव, मंडल कोषाध्यक्ष रामबाबू साहनी, मंडल मंत्री राजन यादव, मोनू यादव, आर्यन जायसवाल, अश्वनी यादव सहित 12 मंडल इकाइयों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post