आरक्षण, बेरोजगारी और मतदाता सूची की गड़बड़ियों को लेकर सपा ने भाजपा सरकार को घेरा

समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने पराड़कर स्मृति भवन में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर आरक्षण व्यवस्था की अनदेखी और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न विभागों की भर्तियों में ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के आरक्षण का पालन नहीं किया गया, जिससे आरक्षित वर्ग के अधिकारों का हनन हुआ है।

उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। वहीं महंगाई, अपराध और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं, जबकि आम जनता महंगाई से परेशान है।

दिलीप डे ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि साक्ष्यों सहित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।पत्रकार वार्ता में महानगर महासचिव योगेंद्र यादव, उपाध्यक्ष सैयद नईम, मीडिया प्रभारी रामजी यादव, महानगर सचिव अनिल साहू, अजहर अली सिद्दीकी, सिराज जमाल, अखिलेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post