चलती वंदे भारत में गूंजा जीवन बचाने का संदेश, डॉ. शिवशक्ति द्विवेदी ने यात्रियों को सिखाई सीपीआर की जीवनरक्षक तकनीक

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान राजकीय चिकित्सा अधिकारी एवं सीपीआर विशेषज्ञ डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने यात्रियों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) की जीवनरक्षक तकनीक का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने हृदयाघात, अचानक बेहोशी और श्वास रुकने जैसी आपात स्थितियों में त्वरित सहायता के महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉ. द्विवेदी ने सीपीआर की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन करते हुए बताया कि हृदय गति रुकने के बाद शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं और सही समय पर दिया गया सीपीआर किसी व्यक्ति की जान बचा सकता है। यात्रियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी पहल बताया।उन्होंने कहा कि सीपीआर की सामान्य जानकारी भी आपात स्थिति में किसी के लिए जीवनदान साबित हो सकती है। चलती ट्रेन में आयोजित यह जागरूकता अभियान यात्रियों के लिए प्रेरणादायक और यादगार अनुभव रहा।






Post a Comment

Previous Post Next Post