यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराई बस; 4 की मौत, 27 घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 यात्री घायल हो गए। हादसा मथुरा जिले के अंतर्गत उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार प्राइवेट वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 65 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। 






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post