IND vs AFG: अफगानिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी; क्लीन स्वीप के इरादे से उतरी टीम इंडिया

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम  में खेला जा रहा है। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अब क्लीन स्वीप के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी है।मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शहीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऐसे में भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करती नजर आएगी। धर्मशाला और लखनऊ में खेले गए पहले दो मुकाबलों में भारत ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है।

इस मैच के लिए भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, विकेटकीपर बल्लेबाज केल राहुल और स्पिनर कुलदीप यादव को आराम दिया गया है। उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्ष  दुबे को मौका मिला है।कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के संतुलन के साथ मैदान में उतरी है। टीम में रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल ईशान किशन  और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज शामिल हैं।

दूसरी ओर अफगानिस्तान ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। टीम को उम्मीद है कि कप्तान शाहिदी, रहमानुल्लाह गुरबज, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी और राशिद खान बेहतर प्रदर्शन कर सम्मान बचाने में सफल होंगे।वनडे क्रिकेट में भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक छह मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने पांच जीते हैं जबकि एक मैच टाई रहा। ऐसे में भारतीय टीम के पास अपने दबदबे को और मजबूत करते हुए सीरीज 3-0 से जीतने का सुनहरा मौका है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post