लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज स्थित एक शिव मंदिर में रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चौकाघाट से ताड़ीखाना की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे मंदिर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदिर को नुकसान पहुंचा।
Tags
Trending


