पटना के चर्चित शिक्षक खान सर को फायरिंग मामले में फिलहाल बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली तारीख तक किसी भी प्रकार की कठोर कार्रवाई, विशेषकर गिरफ्तारी, पर रोक लगा दी है।सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की विस्तृत जांच के लिए पुलिस से केस डायरी मांगी थी, जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है। अब अदालत इस केस डायरी और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण करेगी, जिसके आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
यह मामला खान सर के कोचिंग संस्थान में हुई हिंसा और फायरिंग की घटना से जुड़ा है। आरोप है कि हमले के दौरान सुरक्षा गार्डों द्वारा गोली चलाई गई थी, जिसके बाद दर्ज एफआईआर में खान सर का नाम भी शामिल किया गया।मामले की अगली सुनवाई में अदालत सभी तथ्यों और दस्तावेजों की समीक्षा कर अग्रिम जमानत याचिका पर अंतिम फैसला सुनाएगी।
Tags
Trending


