अयोध्या: अरविंद केजरीवाल आज राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे। मंदिर पहुंचने से पहले केजरीवाल ने बड़ा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि वह “चंदा चोरों” के विरोध में रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी से देशभर के सनातनी आहत हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
केजरीवाल का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर कथित अनियमितताओं पर सियासत तेज है। उनके बयान ने इस मुद्दे को नया राजनीतिक रंग दे दिया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि अयोध्या से दिए जाने वाले उनके संदेश पर सत्ता पक्ष और विपक्ष किस तरह की प्रतिक्रिया देते हैं।
Tags
Trending



