4 बच्चों की मां के लिए टावर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे बाद नीचे उतरा; 15 मिनट तक मेन रोड रहा जाम

फर्रुखाबाद। एक युवक चार बच्चों की मां के प्रेम प्रसंग में मुंबई से फर्रुखाबाद पहुंचकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे मुख्य मार्ग पर करीब 15 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा।जानकारी के अनुसार, युवक लगभग छह घंटे तक टावर पर चढ़ा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद युवक टावर से नीचे उतरने को तैयार हो गया।

पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे रहे।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा युवक से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Post a Comment

Previous Post Next Post