संभल में राइस मिल हादसा: जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

संभल, उत्तर प्रदेश। संभल जिले की एक राइस मिल में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मक्का मॉइश्चर मशीन (टैंक) में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, एक मजदूर मशीन के अंदर सफाई/जांच के लिए उतरा था। इसी दौरान वह जहरीली गैस के प्रभाव से बेहोश हो गया। साथी को बचाने के लिए दूसरा मजदूर भी मशीन में उतरा, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आ गया। दोनों मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

\घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और सुरक्षा मानकों में किसी तरह की लापरवाही मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस हादसे के बाद मृतक मजदूरों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने राइस मिलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।






Post a Comment

Previous Post Next Post