भूकंप के बीच चमत्कार, 8 मंजिला इमारत के मलबे से जिंदा निकली 18 दिन की नवजात

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत और बचाव अभियान के दौरान एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई। आठ मंजिला इमारत के मलबे में फंसी 18 दिन की नवजात बच्ची को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचावकर्मियों को मलबे के भीतर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने उसी स्थान पर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को जीवित बाहर निकाल लिया गया और तत्काल उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। कुछ समय बाद उसकी मां को भी मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना ने भूकंप से प्रभावित इलाके में राहत कार्य में जुटे लोगों के बीच उम्मीद की नई किरण जगाई।

गौरतलब है कि वेनेजुएला में आए इस शक्तिशाली भूकंप से कई बहुमंजिला इमारतें ढह गईं। हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत और कई अन्य के घायल होने की खबर है। राहत एवं बचाव दल अब भी प्रभावित क्षेत्रों में मलबा हटाकर फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post