देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी और लू के बीच राहत की खबर सामने आई है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, मॉनसून महाराष्ट्र (मुंबई समेत), तेलंगाना और ओडिशा के सभी हिस्सों को कवर कर चुका है। इसके साथ ही यह छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कई नए क्षेत्रों तक भी पहुंच गया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 2 से 3 दिनों में मॉनसून गुजरात, महाराष्ट्र के शेष भागों और मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। वहीं, इसके 3 से 4 दिन बाद उत्तर प्रदेश और बिहार के बाकी इलाकों में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
हालांकि देशभर में मौसम का मिजाज फिलहाल मिला-जुला बना हुआ है। पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में पूरे सप्ताह भारी से अत्यधिक बारिश के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 4 से 5 दिन और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश व विदर्भ में 2 से 3 दिन तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
.jpeg)

