“12 दिन की देरी के बाद यूपी में मानसून की दस्तक तय, IMD का अलर्ट—अभी तीन दिन लू का असर”

पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए मौसम को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, जून के भीतर ही प्रदेश में मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।दरअसल, बिहार और झारखंड में मानसून की गतिविधियां तेज होने के बाद इसका असर अब उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं और अगले तीन से चार दिनों में मानसून पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है।

हालांकि, मानसून की एंट्री इस बार सामान्य से करीब 12 दिन देरी से हो रही है, जिसके चलते कई इलाकों में अभी भी भीषण गर्मी और लू का असर बना हुआ है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीटवेव की स्थिति जारी रह सकती है।इसके बावजूद, जैसे ही मानसून सक्रिय होगा, तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही, धान समेत खरीफ फसलों की बुवाई के लिए भी यह बारिश बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post