आंध्र प्रदेश के जोन्नागिरी में देश की प्रमुख स्वर्ण खनन परियोजना से उत्पादन शुरू

आंध्र प्रदेश में स्वर्ण उत्पादन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कर्नूल जिले के जोन्नागिरी में स्थापित स्वर्ण खनन परियोजना से अब व्यावसायिक स्तर पर सोने का उत्पादन शुरू हो चुका है। यह परियोजना देश की निजी क्षेत्र की प्रमुख स्वर्ण खनन पहलों में से एक मानी जा रही है।करीब 405 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

इस परियोजना को जियो मैसूर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और डेक्कन गोल्ड माइन्स लिमिटेड ने मिलकर विकसित किया है। राज्य सरकार ने इसके लिए लगभग 1,500 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है, जिसमें शुरुआती चरण में करीब 600 एकड़ क्षेत्र में खनन कार्य शुरू किया गया है। साथ ही, भविष्य में विस्तार के लिए दूसरे चरण की तैयारी भी की जा रही है।

उत्पादन की बात करें तो पहले वर्ष लगभग 400 किलोग्राम सोने के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। आने वाले समय में इसे बढ़ाकर 900 किलोग्राम प्रति वर्ष और बाद में करीब दो टन सालाना तक पहुंचाने की योजना है।यह परियोजना न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। साथ ही, विशेषज्ञों का मानना है कि इससे देश की सोने के आयात पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिल सकती है।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post