उत्तराखंड में एक ही दिन में हुए अलग-अलग हादसों ने कई जिंदगियां छीन लीं। कुमाऊं क्षेत्र में हुए विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि देहरादून में सिटी बस की चपेट में आने से दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं ऋषिकेश में एक सड़क हादसे में पुलिस अधिकारी की भी जान चली गई।
इन घटनाओं के बीच अल्मोड़ा और रामनगर में कोसी नदी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नदी में नहाने के दौरान गहराई में चले गए, जिससे यह हादसा हुआ।लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से पूरे प्रदेश में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है।
Tags
Trending


