गोरखपुर में सनसनी: 17 दिन बाद लापता सफाईकर्मी का तीन टुकड़ों में मिला शव

गोरखपुर में एक सफाईकर्मी की हत्या का मामला सामने आने से इलाके में दहशत फैल गई है। नगर निगम के तहत ठेकेदार के अधीन काम करने वाले 29 वर्षीय योगेश कुमार का शव तीन टुकड़ों में बरामद हुआ है। पुलिस इस जघन्य वारदात की जांच में जुट गई है।योगेश कुमार बीते दिनों अपने घर से काम पर जाने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह अचानक लापता हो गया। काफी समय तक उसका कोई पता नहीं चल सका, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ती गई। परिवार ने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन हर कोशिश बेकार साबित हुई।

लगातार 17 दिनों तक गायब रहने के बाद योगेश का शव संदिग्ध हालात में तीन हिस्सों में मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने इस हत्या के पीछे शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार करने और सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post